कोलायत: आरटीई पुनर्भरण में देरी से निजी विद्यालयों पर आर्थिक संकट, कोलायत में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की चेतावनी दी गई
स्कूल शिक्षा परिवार श्रीकोलायत की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निजी विद्यालय संचालकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरटीई पुनर्भरण राशि के लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं मिलने और लगातार बढ़ रही प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण निजी विद्यालय आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।