मुरैना नगर: शिकारपुर में हायना का आंतक, ग्रामीणों ने ड्रोन से की तलाश, लाइसेंसी हथियारों से कर रहे सर्चिंग
जिले के अंबाह-पोरसा क्षेत्र में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणजन दहशत में हैं।तो इधर शहर से सटे शिकारपुर गाँव इलाके में भी 4-5 दिन से ग्रामीणजन तेंदुआ की चहलकदमी से भयभीत थे।ग्रामीणों ने खुद अपने स्तर से ड्रोन मंगवाकर आज दोपहर खेतों की सर्चिंग कराई।इसके बाद ग्रामीणों ने अपने हथियारों से पैदल-पैदल ही खेतों में जाकर सर्चिंग की तो वहां हाइना के पगमार्क मिले।