भिंड नगर: देश सेवा के बाद आर्मी सेवानिवृत होकर भिंड लौटे वीर जवान शैलेंद्र सिंह राजावत का लोगो ने स्वागत सम्मान कर की पुष्प वर्षा
भिंड। भारतीय सेना में लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद वीर जवान शैलेंद्र सिंह राजावत बुधवार दोपहर सेवानिवृत्त होकर अपने गृह जिला भिंड पहुंचे। शहर में प्रवेश करते ही उनके मित्रों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सुभाष तिराहा से मीरा कॉलोनी स्थित उनके निवास तक गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई।