रेहटी: रेहटी में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा, 7 किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचेगी देवी धाम सलकनपुर
Rehti, Sehore | Apr 12, 2024 चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन नगर रेहटी में रुद्र महिला मंडल द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। चुनरी यात्रा रेहटी हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चना करने के साथ प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई सलकनपुर पहुंचेगी यहां पर माता बिजासन को महिला मंडल द्वारा चुनरी चढ़ाई जाएगी। चुनरी यात्रा 7 किलोमीटर पैदल चलकर देवीधाम सलकनपुर पहुंचेगी।