Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Uklana, Hissar | Jul 27, 2026

MORE NEWS

03 प्रेस नोट 27.07.2026
पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, देशी कट्टा बरामद, टेलरिंग का काम करता है युवक

आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर, हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पुलिस

पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

03 प्रेस नोट 27.07.2026 पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, देशी कट्टा बरामद, टेलरिंग का काम करता है युवक आरोपी 1 दिन के पुलिस रिमांड पर, हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पुलिस पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Uklana, Hissar | Jul 27, 2026

उकलाना में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस वार्ता

उकलाना में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस वार्ता

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

जीजा-साला मर्डर मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर 

इससे पहले गिरफ्तार 4 आरोपी न्यायिक हिरासत में व एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

पंचकूला/ 26 जुलाई :-पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 22 वर्ष) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले।

जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि इससे पहले 5 जुलाई को आरोपी विपिन, प्रेमचंद तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 7 जुलाई को चौथे आरोपी रोहन कुमार निवासी अभयपुर, सेक्टर-19 को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान एक नाबालिग को भी काबू किया गया, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े शेष तथ्यों और फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि यह मामला पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता में है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जीजा-साला मर्डर मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर इससे पहले गिरफ्तार 4 आरोपी न्यायिक हिरासत में व एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया पंचकूला/ 26 जुलाई :-पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 22 वर्ष) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि इससे पहले 5 जुलाई को आरोपी विपिन, प्रेमचंद तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 7 जुलाई को चौथे आरोपी रोहन कुमार निवासी अभयपुर, सेक्टर-19 को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान एक नाबालिग को भी काबू किया गया, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े शेष तथ्यों और फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि यह मामला पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता में है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026

*सीआईए हिसार की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार*

हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए हिसार पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि स.उप निरीक्षक राममेहर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान धोलू राम पुत्र शमशेर सिंह निवासी कुलेरी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी सीआईए ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध हथियार के स्रोत, इसे रखने के उद्देश्य तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने, अपराधियों को संरक्षण देने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी आपराधिक गतिविधि की सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*सीआईए हिसार की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार* हिसार 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए हिसार पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि स.उप निरीक्षक राममेहर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान धोलू राम पुत्र शमशेर सिंह निवासी कुलेरी के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी सीआईए ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध हथियार के स्रोत, इसे रखने के उद्देश्य तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियार रखने, अपराधियों को संरक्षण देने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी आपराधिक गतिविधि की सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 26, 2026