करौली: करौली जिले के दिव्यांगजन ने मासिक पेंशन ₹5000 करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में सीएम को सौंपा ज्ञापन
करौली जिले के दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर बस द्वारा जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन के बाद मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा है। दिव्यांगजन नवजीवन कमेटी के दिवारी लाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें ₹5,000 की पेंशन और आवास की सुविधा हैं। वे पिछले कई महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।