नैनपुर: एसडीएम ने 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण
Nainpur, Mandla | Apr 19, 2026 20 अप्रैल को विकासखंड नैनपुर के ग्राम इंद्री में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी का रविवार 12:00 अधिकारी आशुतोष ठाकुर ने स्थल निरीक्षण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंध विभाग की अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।