श्योपुर: नागदा रोड पर पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र से मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागदा रोड पर पिता-पुत्र के साथ चार लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को सुबह 8.30 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।