कटनी नगर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिले के बैंक ब्रांच मैनेजर्स की सुरक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश
पुलिस कंट्रोल रूम में आज रविवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिले के सभी बैंकों के ब्रांच मैनेजर की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई लगातार देश प्रदेश में बैंकों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें बैंकों के संसाधन, सुरक्षा, गार्ड की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।