सिरदला: पांडेडीह में सर्प दंश से एक महिला की हुई मौत
Sirdala, Nawada | May 16, 2026 सिरदला प्रखंड के बांधी पंचायत स्थित पांडेडीह गांव में शनिवार सुबह सर्पदंश से रोहिणी देवी (60 वर्ष), पति मोती प्रसाद, की मौत हो गई। वह घर में जलावन के लिए गोयटा निकाल रही थीं, तभी सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें सिरदला पीएचसी लाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. शुभम कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। 4 pm