नैनीताल: मटियाली बैंड के पास पुल से नीचे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
मटियाली बैंड के पास पुल से नीचे एक बाइक अनियंत्रित होकर जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। ज्योलिकोट चौकी पुलिस को करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि एक बाइक मटियाली बैंड के पास पुल से नीचे गिर गई है। जिसमें दो लोग सवार थे। जिसके बाद सूचना पर थाना तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।