गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने फर्जी मुकदमा लिखवाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, एसपी उत्तरी ने दी जानकारी
चिलुआताल थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज के आधार पर मुकदमा दर्ज करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। चिलुआताल पुलिस ने विकास सिन्हा और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह सभी फर्जी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर लोगों को जेल भेजवाया करते थे, बलात्कार और पाक्सो एक्ट जैसे मुकदमे लिखवाकर उनसे धनवाही भी किया करते थे।