गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र न्याय पत्र कहा जाना हास्यास्पद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहा जाना अपने आप में हास्यास्पद है। वास्तव में यह अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जातियों के प्रति भारत के सनातन आस्था के प्रति अन्याय पात्र है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के नए वर्जन के जैसा है। यह घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व करता है।