जहानाबाद: पड़ोसी जिलों की कमान संभालेंगे IAS दंपत्ति, DM अलंकृता पांडे एवं उनके पति का पोस्टिंग बना चर्चा का विषय बना अनोखा संयोग
बिहार प्रशासनिक सेवा में हुए हालिया फेरबदल में एक दिलचस्प संयोग सामने आया है। 2016 बैच की जहानाबाद की निवर्तमान डीएम आईएएस अधिकारी अलंकृता पांडेय को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि उनके पति और 2016 बैच के ही आईएएस अंशुल अग्रवाल को पड़ोसी जिला बांका का डीएम नियुक्त किया गया है। दोनों की मुलाकात मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।