अलवर: अलवर में 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास, 20 दिन बाद आरोपी को पहचानकर पुलिस के हवाले किया गया
Alwar, Alwar | Apr 10, 2026 अलवर शहर में 7 साल की बच्ची को बहला फैसला कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने वाले आरोपी को आखिरकार करीब 20 दिन बाद पकड़ लिया गया आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई जिसे लोगों ने नांगली सर्किल पर देखकर पहचान लिया और पुलिस के हवाले कर दिया