कोठी महल: उज्जैन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 24 वर्षीय युवक 70% झुलसा, कमरे की दीवार गिरी
उज्जैन के कानिपुरा स्थित तिरुपति धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। किराए के कमरे में अचानक हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 24 वर्षीय युवक संदीप करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया। धमाका इतना तेज था कि मकान के कमरे की एक तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार, कमरे में रातभर से एलपीजी गैस सिलेंडर से लीकेज हो रही