नुआंव: पजरांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
Nuaon, Kaimur | Oct 13, 2024 रविवार की शाम 7:00 बजे पजरांव के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक खुदुरा बिनपुरवां गांव का रहने वाला यशवंत कुमार बताया जाता है।