नुआंव: गर्रा शंकर मंदिर के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Nuaon, Kaimur | Oct 12, 2024 शनिवार की शाम 6:00 गर्रा शंकर मंदिर के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में लाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक देवर जी गांव का रहने वाला रोहित कुमार पिता महेंद्र बिंद बताया जाता है।