नुआंव: बाजार के समीप से पुलिस ने 78.9 लीटर शराब जब्त की, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Oct 11, 2024 नुआंव बाजार के समीप से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक से 78.9 लीटर शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रामगढ़ थाने की पुलिस ने बताया की गिरफतार आरोपी अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, विनोद सभी भानस के रहने वाले बताए जाते हैं।