नुआंव: नवरात्र के अष्टमी तिथि पर पजरांव मां भगवती मंदिर में महा आरती का भव्य आयोजन किया गया
Nuaon, Kaimur | Oct 10, 2024 गुरुवार की शाम 7:00 बजे नुआंव थाना क्षेत्र के पजरांव मां भगवती मंदिर में नवरात्र के अष्टमी तिथि पर महा आरती का आयोजन किया गया। जहां महा आरती कार्यक्रम को लेकर के पुलिस बल सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात रहे। महा आरती कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह, भाजपा पूर्व विधायक अशोक सिंह पहुंचे रहे।