कटनी नगर: कलेक्ट्रेट सभागार में न्यू क्रिमनल लॉ पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुआ आयोजन
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिला स्तरीय न्यू-क्रिमनल लॉ पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज शनिवार दोपहर 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।