कटनी नगर: कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने किसानों से कम दाम पर खरीदा गेहूँ, बिल दिया बढ़े दाम का, किसान परेशान
कूठला क्षेत्र के पहरुआ कृषि उपज मंडी में किसान इन दिनों व्यापारियों को गेहूं की उपज बेचने पहुँच रहें है। लेकिन इसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आज शनिवार दोपहर 12:30 मिनट पर यहां किसान पहुँचे उन्होंने बताया उनके द्वारा जिस रेट में गेंहू बेचा गया उससे बढ़ा हुआ बिल उन्हें दिया गया। जिससे किसान परेशान है।