कटनी नगर: कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल पहुंचा अधिकारियों का दल, शाम की ओपीडी बंद मिली, सफाई व्यवस्था पर हिदायत दी
कटनी जिला अस्पताल में आज अचानक डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, एसडीएम प्रदीप मिश्रा आज शनिवार शाम 5:40 मिनट पर औचक निरीक्षण करने पहुँचे जहां शाम के समय खुलने वाली ओपीडी से डाक्टर नदारत मिले इसके साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने ठेकेदार को अधिकारियों ने हिदायत दी है।