बिजनौर: बिजनौर के सम्राट बैंक्विट हॉल में हज कमेटी के निर्देश पर हज यात्रियों के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब 4:00 बजे हज कमिटी आफ इंडिया के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। सम्राट बैंक्विट हॉल में आयोजित शिविर में 140 महिलाएं और 170 पुरुष सहित कुल 310 हज यात्रियों ने हिस्सा लिया। हज ट्रेनर्स ने यात्रियों को हज के अरकान और यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।