रामपुर मनिहारन: रामपुर मनिहारान में मकान में लगी भीषण आग, छत की कड़ी गिरी, फ्रिज-बेड समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला मनिहारान में एक मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि मकान की छत की लकड़ी की कड़ियां भी जलकर नीचे गिर गईं। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 2 बजे की है।