फर्जी पासपोर्ट व वीजा गिरोह के चार शातिर चढा पुलिस के हत्थे, 62 पासपोर्ट जब्त
मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए गेंग के द्वारा लोगो को विदेश में नौकरी का झांसा देकर उनका पासपोर्ट हड़पलेता था और फर्जी दस्तावेजों पर रूस व गल्फ देशों में तस्करी करता था। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम् धाकड़ के निर्देशन पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान 06 और 07 सितंबर की मध्यरात्रि के 02 बजे घोघरडीहा थाना पुलिस को हनुमान चौक को शत्रुपट्टी की ओर से आती हुई एकबाइक संदिग्ध स्थिती मे आता दिखाई दिया। बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। भाग रहे दोनों युवक को बाइक सहित पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए मोहम्मद इरशाद एवं रफी अहमद के बैग की तलाशी लेने पर 62 मूल पासपोर्ट (विभिन्न राज्यों के), 05 खाली रजिस्ट्री लिफाफे और 02 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद आरजू गांव के डाक सेवक मोहम्मद अदनान हुसैन के पते पर देशभर से पासपोर्ट मंगवाते थे, जो पटना- कानपुर के मयंक एवं श्रवण नाम के एजेंटों तक पहुंचाए जाते थे। इस के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य सरगना मोहम्मद आरजू और डाककर्मी मोहम्मद अदनान हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 02 और मोबाइल भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। गिरोह का सरगना मोहम्मद आरजू ने पुलिस पुछताछ मे बताया है कि वह 2024 से रूस में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय एजेंटों के संपर्क में आया था और डाक कर्मी की मिली भगत से प्रति पासपोर्ट 02-02 लाख रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा पर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम करता था। गिरोह द्वारा फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेज बनाकर तस्करी का सिंडिकेट चलाया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए घोघरडीहा थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। पुलिस पटना व कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई कर रही है। बरामद किए गए 62 पासपोर्ट, एक बाइक, चार मोबाइल, पांच डाक लिफाफे को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस उपलब्धि को मधुबनी पुलिस के लगातार वाहन चेकिंग अभियान का परिणाम मान रही है। पुलिस द्वारा विदेश मे नौकरी व ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा को लेकर क्षेत्र मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।