रोहतास: प्रखंड के बीआरसी परिसर में जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 252 लाभुकों का हुआ पंजीकरण
Rohtas, Rohtas | Jun 17, 2026 प्रखंड के बीआरसी परिसर में जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 252 लाभुकों का पंजीकरण । प्रखंड के बीआरसी परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग कल्याण सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए।