बाड़ी: प्रशासन ने बाड़ी के बिलोनी गांव में नाबालिग लड़के की शादी रुकवाई, परिजनों को किया पाबंद
Bari, Dholpur | Apr 25, 2026 बाड़ी उपखंड में प्रशासन ने कंट्रोल रूम की सूचना पर एक नाबालिग युवक का बाल विवाह रुकवाया। बिलोनी गांव में हुई इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार उत्तम चंद बंसल, गिरदावर और हल्का पटवारी की टीम शामिल थी। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई। नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर सभी उपखंड मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम बन