रीठी: निःशुल्क राशन वितरण: वसुधा में हितग्राहियों को मिला सरकार का सहयोग
Rithi, Katni | Apr 7, 2026 केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत वसुधा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से निःशुल्क राशन वितरण किया गया इस दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को गेहूं चावल सहित आवश्यक खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई राशन वितरण का लाभ केवल वसुधा ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य गांवों के पात्र हितग्राहियों को भी दिया गया