वैर: वैर में जनगणना 2027 का शुभारंभ, आज से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू
वैर में देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत 1 मई 2026 से प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार अरुण कुमार मीणा ने बताया कि पहले चरण में 1 से 15 मई तक नागरिक स्वयं डिजिटल माध्यम से जानकारी भर सकेंगे। दूसरे चरण में 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। प्रशासन ने आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की हैं।