फुलवरिया: श्रीपुर थाने की हाजत से फरार कैदी का 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, निरीक्षक वैभव कुमार ने की जांच
श्रीपुर थाना परिसर की हाजत से फरार कैदी के मामले में जांच तेज हो गई है। घटना के करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच सोमवार की दोपहर 1 बजे इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा चौकीदारों की भूमिका की पड़ताल की।