संभल: 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति की बैठक महिला मोर्चा की सदस्य के आवास पर हुई, मासिक परिक्रमा इलेक्ट्रिक वाहनों से की जाएगी
संभल में 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति बैठक आयोजन किया गया।बैठक का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी विकास वर्मा ने किया। इसमें 7 जून को होने वाली 24 कोसीय मासिक परिक्रमा की तैयारी संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार परिक्रमा इलेक्ट्रिक वाहनों से की जाएगी।