हुज़ूर: 750 साल बाद भोजशाला में गूंजी आरती, सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार को दी ‘सरस्वती लोक’ और ‘राजा भोज शोध संस्थान’ की सौगात
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 मध्य प्रदेश के धार जिले में 25 मई को इतिहास रचा गया |करीब 750 साल बाद पहली बार भोजशाला में विधि विधान से मां-वाग्देवी की पूजा अर्चना हुई |मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी की आरती की और धार को बड़ी सौगात देते हुए "मां सरस्वती लोक" और "राजा भोज शोध संस्थान" बनाने की घोषणा की|