मंझनपुर: राजस्व घाटे पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, सालेहपुर में विक्रय विलेख से ₹75 हाजर 480 की हानि उजागर
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मई एवं जून 2025 में पंजीकृत विक्रय विलेखों की गहन समीक्षा के तहत ग्राम कुतुब आलमपुर, गुवारा तैयबपुर, मंझनपुर और सालेहपुर में शुक्रवार को समय करीब 11 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण संबंधित उपनिबंधक के साथ मिलकर किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल चार विक्रय विलेखों की जांच की गई।