मंझनपुर: श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर कौशाम्बी में सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, मंझनपुर में एएसपी ने दी जानकारी
श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 12 कांवड़ मार्गों को चिन्हित कर वहां विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।