बिहटा: नेउरा के पास बाइक की टक्कर में एक महिला घायल
Bihta, Patna | Apr 21, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है, घायल महिला की पहचान वैजयंती देवी के रूप में की जा रही है। दुर्घटना मंगलवार की देर शाम 7:45 के करीब की है।