कटिहार: गौशाला से साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया
शनिवार की शाम 5 बजे एक युवक को मेडिकल जांच के लिए पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त बातों की जानकारी देते हुए सहायक थाना पुलिस ने बताया कि यह युवक गौशाला में साइकिल चोरी कर भाग रहा था। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। युवक की पहचान गौशाला निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई।