पटना ग्रामीण: PMCH में इलाज के दौरान 11 वर्षीय रेप पीड़िता की मौत, रेप के बाद हैवानों ने चीर दिया था सीना और पेट
मुजफ्फरपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुए रेप के बाद इलाज के दौरान PMCH में रविवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई। हैवानों ने रेप के बाद बच्ची का सीना और पेट भी चीर दिया था। SKMCH से शनिवार को ही पीएमसीएच रेफर किया गया था। लेकिन पीएमसीएच में 9 घंटे तक बच्ची एंबुलेंस में तड़पती रही और रात करीब 8:30 बजे बच्ची को पीएमसीएच में एडमिट किया गया था।