बाड़मेर: बाड़मेर के महाराजा पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन,विधायक रही उपस्थित
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 बाड़मेर के महाराजा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़मेर में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी को तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत और सत्कार किया गया। डॉ प्रियंका चौधरी ने विद्यालय के अध्यापक गणों और बच्चों से संवाद स्थापित किया ।