सांगोद: खजूरी ओदपुर से सरखनडिया मनरेगा सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा और जांच की मांग की
Sangod, Kota | Jun 30, 2026 सांगोद के खजूरी ओदपुर गांव से सरखंडियां गांव तक मनरेगा योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि शुरुआत में सड़क पर अच्छी गुणवत्ता का ग्रेवल डाला गया था, लेकिन अब अंतिम चरण में पर्याप्त ग्रेवल डाले बिना ही मिट्टी डालकर सड़क तैयार की