जमुई: 14 केंद्रों पर ADEO की प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न, सुरक्षा के बीच दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 जमुई के विभिन्न 14 केंद्रों पर आयोजित ADEO यानि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के प्रथम पाली की परीक्षा मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गई, जबकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो चुकी है। दोनों पालियों में कुल 4968 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू किया गया है।