दावथ: दावथ और सूर्यपुरा के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया
Dawath, Rohtas | Jul 28, 2026 छपरा में सरकारी दायित्व निभा रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह पर हुए हमले के विरोध में बिहार राज्य प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ के आह्वान पर तीन दिवसीय विरोध कार्यक्रम के दूसरे मंगलवार को भी सूर्यपुरा और दावथ के प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन और विकास कुमार ने कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान उन्होंने घटना की कड़ी निंदा कर