जहाज़पुर: हनुमान नगर से कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा हुई रवाना
हनुमान नगर से कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा रवाना हनुमान नगर से श्री चारभुजानाथ कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे को पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का रात्रि विश्राम जहाजपुर, रोपा और बीरधोल में होगा। 23 अगस्त को कोटड़ी श्याम पहुंचकर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।