उचकागांव: सांखे खास में स्कूल से घर लौट रहे छात्र की पिटाई, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास पचमवा टोला में विद्यालय से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। घटना उस समय की है जब छात्र विद्यालय से लंच करने के लिए अपने घर जा रहा था। घायल छात्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल छात्र के आवेदन पर गांव के संदीप यादव।