मौजमाबाद: जयपुर के सांभर में न्यू मार्केट स्थित एक मकान की छत पर रखे ईंधन में लगी अचानक भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर के सांभर शहर के न्यू मार्केट क्षेत्र में एक मकान की छत पर रखे ईंधन में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम तथा निजी पानी के टैंकरों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान है, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण माली की छत पर लगी।