दातागंज: उसावां सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के लिए रुपए मांगने का आरोप, पीड़ित ने वीडियो किया वायरल
रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां सीएचसी स्टाफ पर मेडिकल परिक्षण के रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित श्रुति पुत्री नरेश ने बताया कि उसके झगड़ा हुआ था जिसमें वह मेडिकल करने उसावां सीएचसी पर गई थी। उसके साथ उसके परिजन भी थे। पीड़ित श्रुति ने एक वीडियो भी वायरल किया है।