गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: रामशिला पहाड़ी पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, औरंगाबाद के युवक का था शव
गया के रमशिला पहाड़ी पर सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है।सुबह टहलने गए लोगों ने शव देखा था।जिसके बाद पोस्टमार्टम कर पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा गया था।कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि मृतक युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के कुरमाइन गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई हैं।