जहानाबाद: जहानाबाद में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 103 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे गए, लोगों में खुशी
जहानाबाद में पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी एवं खोए हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की और इसे भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। जिसको लेकर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तक जिले में चर्चा जारी रहा।