झांसी: टपरियन बढ़ाई गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 टपरियन बढ़ाई गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर किया सुसाइड आपको बतादे झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वो पत्नी और मां के साथ खेत पर फसल काट रहा था। फिर 4 साल के बेटे को लेकर पेड़ के नीचे बैठ गया। इसके बाद पेड़ पर फांसी लगा ली। यह देख मासूम बेटा मां के पास पहुंचा और बोला कि पापा झूला झूल रहे हैं।परिजन दौड़कर आए तो युवक फंदे पर लटका था।