मुरैना नगर: बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षद ने बिजली घर पर अधिकारियों को सौंपा आवेदन, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मुरैना में पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने आज बिजली विभाग पहुंचकर समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा।उन्होंने आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने,सड़कों के ऊपर लाइनों के नीचे सुरक्षा कार्य कराने और मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।साथ ही लाइन शिफ्टिंग में अनियमितताओं की जांच की बात कही।चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।